आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से शिकस्त दी। बेंगलुरु ने 206 रनों का लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर मैच अपने नाम किया।
इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हो चुके हैं। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस 7 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे आगे के मैचों में मजबूत प्रदर्शन करना होगा।
मैच में रन चेज के दौरान विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और कुल 81 रन बनाए। देवदत्त पडीक्कल ने भी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए महज 20 गेंदों में 55 रन ठोक दिए, जिससे टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी हुई।
इस मुकाबले में कोहली ने दो बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। वह आईपीएल में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा, उन्होंने 300 छक्कों का आंकड़ा भी पार किया और ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा और क्रिस गेल कर चुके हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने मजबूत स्कोर खड़ा किया था। साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ते हुए 58 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए।
संभावित प्लेइंग इलेवन
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा




