Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध मजबूत होने पर व्यक्ति को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। अब 15 मई 2026 को बुध ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन लोगों की किस्मत चमक सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। खासकर आईटी, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में सफलता मिलेगी और लंबे समय से रुके लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में भी लाभ के अच्छे संकेत हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।
वृषभ राशि
बुध का आपकी ही राशि में प्रवेश आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिलने की संभावना भी है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट या डील से आर्थिक फायदा हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यशाली साबित हो सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में विस्तार होगा और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
(Photo : AI Generated)




