आईपीएल 2026 में Kolkata Knight Riders ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत अपने नाम कर ली। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टीम ने Mumbai Indians को 4 विकेट से हराकर अंक तालिका में अहम बढ़त हासिल की। इस जीत के बाद कोलकाता के अब 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
बारिश की वजह से मुकाबला तय समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतने के बाद कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई की शुरुआत ज्यादा मजबूत नहीं रही, लेकिन कप्तान Hardik Pandya ने 26 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की। अंत में कॉर्बिन बॉश ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसकी बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन तक पहुंच सकी।
कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाया। Cameron Green, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि Sunil Narine को एक सफलता मिली।
148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही और टीम ने 54 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज Manish Pandey और Rovman Powell ने पारी को संभालते हुए मैच का रुख बदल दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 64 रन की अहम साझेदारी हुई।
मनीष पांडे ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। वहीं पॉवेल ने 40 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिरकार कोलकाता ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर- फिन एलन।
मुंबई इंडियंस:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- अल्लाह गजनफर।



