खन्ना|समराला रोड पर पंजाबी बाग में एक सिरफिरे प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को आग लगा दी। सिटी थाना पुलिस ने जसप्रीत कौर(27) निवासी समराला की शिकायत पर आरोपी हर्षप्रीत सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी नजदीक पंजाबी बाग समराला रोड खन्ना पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को जसप्रीत कौर ने बताया कि वह लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। उसे जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने भी अपने आप को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एंबुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। खन्ना|समराला रोड पर पंजाबी बाग में एक सिरफिरे प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को आग लगा दी। सिटी थाना पुलिस ने जसप्रीत कौर(27) निवासी समराला की शिकायत पर आरोपी हर्षप्रीत सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी नजदीक पंजाबी बाग समराला रोड खन्ना पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को जसप्रीत कौर ने बताया कि वह लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। उसे जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने भी अपने आप को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एंबुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फगवाड़ा में नशे का इंजेक्शन लगने से युवक की मौत:पुलिस ने दो दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार किया, पांछटां मोड़ से दबोचा
फगवाड़ा में नशे का इंजेक्शन लगने से युवक की मौत:पुलिस ने दो दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार किया, पांछटां मोड़ से दबोचा फगवाड़ा में नशे का इंजेक्शन लगने से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना 17 मार्च की है। रामपुर सुंनड़ा निवासी शिवचरण सिंह को नशे का टीका लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुखविंदर राम ने तीन लोगों पर आरोप लगाया। आरोपियों में हरविंदर राम उर्फ हनी, मनजिंदर सिंह और जसविंदर शामिल हैं। तीनों रामपुर सुनड़ा के रहने वाले हैं। डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में थाना रावलपिंडी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्हें पांछटां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बठिंडा में हादसे में दिव्यांग समेत 2 की मौत:तेज रफ्तार थार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
बठिंडा में हादसे में दिव्यांग समेत 2 की मौत:तेज रफ्तार थार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, दो युवक गंभीर घायल पंजाब के बठिंडा में मुक्तसर रोड पर गांव दियोंन के समीप तेज रफ्तार एक थार गाड़ी ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि थार सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक एक्टिवा चालक दिव्यांग था। बताया जाता है कि थार गाड़ी बठिंडा की ओर से आ रही थी, जबकि एक्टिवा खेतों की तरफ से सड़क पर आई थी। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि थार की टक्कर से एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। वहीं थार गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसा देर रात करीब 10 बजे हुआ। थार चालकों को कराया अस्पताल में भर्ती घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर हर्षित चावला, यादविंदर कंग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। थार चालक तथा दूसरे युवक को मौके पर जमा हुए लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। मृतक एक्टिवा चालक का शव बुरी तरह से कुचला जा चुका था तथा एक टांग शरीर से अलग हो चुकी थी। संस्था सदस्यों ने शव को पुलिस कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान गोरखा सिंह (55 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह, मनिंदर सिंह (50 वर्ष) पुत्र मिडा सिंह निवासी गांव दियोंन तथा घायलों की पहचान आर्यन बांसल (21 वर्ष) पुत्र सुशील बांसल तथा यशु (22 वर्ष) पुत्र संदीप कुमार निवासी संगत मंडी के तौर पर हुई है।

अमृतसर में पतंगबाजी को लेकर हंगामा:पतंग के कटने के बाद हुआ गाली-गलोच; गुस्से में दोनों पक्षों ने चला दिए ईंट पत्थर
अमृतसर में पतंगबाजी को लेकर हंगामा:पतंग के कटने के बाद हुआ गाली-गलोच; गुस्से में दोनों पक्षों ने चला दिए ईंट पत्थर पंजाब में अमृतसर के थाना घरिंडा के अंतर्गत आने वाले गांव रामूवाल में पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें दोनों ओर से पथराव और तोड़फोड़ की गई। घटना में दोनों पक्षों के घरों और सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच को शुरू कर दिया है। एक पक्ष- पतंग कटने के बाद दी गालियां दोनों पक्षों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विवाद की शुरुआत बच्चों के पतंग उड़ाने से हुई। पहले पक्ष का कहना है कि पड़ोसियों ने उनके बच्चों पर पतंग को काटने और छीना-झपटी करने का आरोप लगाते हुए गालियां दीं। जब बच्चों ने इसका विरोध किया, तो पड़ोसियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया और घर का काफी सामान तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। दूसरा पक्ष- विरोधी पक्ष ने घर आकर सामान तोड़ा दूसरे पक्ष ने दावा किया कि पड़ोसियों के बच्चों ने उनके घर में आकर पथराव किया और उनकी मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान को तोड़ दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लिए बयान घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले पर पुलिस चौकी खासा के अधिकारी ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जो भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने दोनों पक्षों को संयम बनाए रखने की अपील की है।