CM सैनी से मिले माइकल क्लार्क, हरियाणा में क्रिकेट अकादमी और ऑस्ट्रेलिया ट्रेनिंग प्लान पर चर्चा
हरियाणा की खेल संस्कृति और उभरती खेल प्रतिभाओं ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल क्लार्क ने हरियाणा में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य में क्रिकेट के विकास, युवा प्रतिभाओं को अवसर देने और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाकात केवल औपचारिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें खेलों के भविष्य, युवा खिलाड़ियों…
