मुख्यमंत्री मान ने 355 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, भर्ती का आंकड़ा 67 हजार के पार
पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियां प्राप्त करने वाले युवाओं की कुल संख्या 67 हजार से अधिक हो गई है। सरकार इसे राज्य में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और युवाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रही है। चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा…
