Punjab और चंडीगढ़ में 16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट: बठिंडा में पारा 39°C पहुंचा, अस्पतालों में बेड सुरक्षित; 18-19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार।
Punjab Weather Update: बारिश के बाद फिर बढ़ेगा तापमान Punjab और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक आई और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब मौसम एक बार फिर गर्म होने वाला है। मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक Punjab के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद वातावरण में नमी कम होने और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के कारण मैदानी…
