Haryana को मिली पहली एयर कनेक्टिविटी: PM मोदी ने हिसार-अयोध्या फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, अंबेडकर जयंती पर दलितों को ‘दूसरी दिवाली’ बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को Haryana के हिसार दौरे के दौरान राज्य के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। इस ऐतिहासिक अवसर पर Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हिसार से अयोध्या के लिए शुरू हुई यह हवाई सेवा धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने…
