हिसार की टीना शर्मा KBC में देखेंगी:कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर दिखाएंगी हुनर, आज रात होगा होगा प्रसारण
हिसार की टीना शर्मा KBC में देखेंगी:कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर दिखाएंगी हुनर, आज रात होगा होगा प्रसारण हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी की प्रतिभाशाली बेटी टीना शर्मा ने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना देश का हर युवा देखता है। टीना शर्मा, जोकि लोटस इंटरनेशनल स्कूल उकलाना की पूर्व अध्यापिका हैं और हाल ही में नोएडा में विवाह बंधन में बंधी हैं। अब वह देश के सबसे चर्चित टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। कार्यक्रम का प्रसारण दीपावली के पावन अवसर पर 21 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा। इस विशेष एपिसोड में टीना शर्मा अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से दर्शकों के दिल जीतने को तैयार हैं। कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था : टीना शर्मा टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बातचीत करें। उनकी हिम्मत, लगन और निरंतर प्रयासों ने आखिरकार यह सपना साकार कर दिखाया। दीपों के पर्व दीपावली पर उनका यह विशेष एपिसोड उनके और पूरे क्षेत्र के लिए एक यादगार पल बनने जा रहा है। टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगरवासी और उनके जानने वाले गर्व का अनुभव कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
पंचकूला में हाईकोर्ट की महिला वकील की मौत:स्कूटी पर दवा लेने जा रही थी, ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला; पिता जादूगर हैं
पंचकूला में हाईकोर्ट की महिला वकील की मौत:स्कूटी पर दवा लेने जा रही थी, ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला; पिता जादूगर हैं हरियाणा के पंचकूला में महिला वकील की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। महिला वकील के पिता की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में लिया है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार है। पंचकूला के पिंजौर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह जादूगर का काम करता है। उसकी बेटी जेनिफर हाईकोर्ट मे बतौर वकील प्रैक्टिस करती थी। 18 अक्टूबर की शाम को वह धर्मपुर मेडिकल स्टोर से छोटी बहन नैंसी के लिए दवा लेने के लिए जा रही थी। जेनिफर के साथ मैं भी स्कूटी पर था। पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्राली का पिछला टायर जेनिफर के गर्दन से निकाल लिया। जिसमें जेनिफर बेहोश हो गई। उसे पिंजौर के सरकारी अस्पताल में लेकर गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। जेनिफर अभी अविवाहित थी। सदमे के कारण मैं पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल नहीं पहुंच सका। एक दिन बाद मैं सामान्य हुआ तो पोस्टमॉर्टम करवाया है। कर लिया है मामला दर्ज: ASI रोशनलाल
पिंजौर थाना के जांच अधिकारी ASI रोशनलाल ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर अभी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अयोध्या दीपोत्सव को फिजूलखर्ची बताने पर अखिलेश यादव पर भड़के भूपेंद्र चौधरी, जानें क्या कहा?
अयोध्या दीपोत्सव को फिजूलखर्ची बताने पर अखिलेश यादव पर भड़के भूपेंद्र चौधरी, जानें क्या कहा? <p style=”text-align: justify;”>अयोध्या में दीपोत्सव को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा फिजूलखर्ची बताने का मामला तूल पकड़ चुका है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव और सपा की सोच हमेशा नकारात्मक रही है. जिन्होंने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए अब दीपावली जैसे पर्व पर भी राजनीति कर रहे हैं. भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद रविवार को मुरादाबाद पहुंचे थे, जहाँ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बात कही.
<p style=”text-align: justify;”>भूपेन्द्र चौधरी ने इस मौके पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबके जीवन में खुशहाली लाने का काम प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के तहत सबको साथ लेकर चल रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>सपा पर समाज को बांटने का आरोप 
<p style=”text-align: justify;”>भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी की सोच हमेशा से नकारात्मक रही है. ये वही लोग हैं जिन्होंने पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और अब दीपावली जैसे पर्व को भी राजनीति का मुद्दा बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से वोट बैंक की राजनीति करती आई है. चाहे मोहर्रम का मुद्दा हो, कब्रिस्तान की ज़मीन का विवाद हो या धार्मिक आयोजनों का विरोध. सपा ने हर बार समाज को बांटने की कोशिश की है. उनकी राजनीति हमेशा बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली रही है.
<p style=”text-align: justify;”>भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि सनातन समाज और हमारे साधु-संतों के प्रति सपा नेताओं की भाषा अपमानजनक रही है. यह लोग कभी सनातन संस्कृति का सम्मान नहीं करते, बल्कि केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. जनता अब उनकी इस चाल को समझ चुकी है और बार-बार उन्हें जवाब दे रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>भाजपा जनता के काम कर रही है 
<p style=”text-align: justify;”>भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और आस्था दोनों को साथ लेकर चल रही है. हमारी सरकार गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है. दीपावली का यह त्योहार प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संदेश को मजबूत करता है.
यूपी के इस थाने में दिखा अलग नजारा, हेलमेट पहने बाइक पर आया शख्स, देखकर चौंक गए पुलिसकर्मी
यूपी के इस थाने में दिखा अलग नजारा, हेलमेट पहने बाइक पर आया शख्स, देखकर चौंक गए पुलिसकर्मी <p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के बागपत पर त्योहारों के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सूरज कुमार राय अपाचे बाइक पर हेलमेट लगाकर शहर में निकले. भ्रमण के दौरान कई जगह अव्यवस्था सामने आई. बैरियर पर पुलिस कर्मी नहीं मिले, नो एंट्री में ई-रिक्शाएं और कार दौड़ती मिली, जबकि कोतवाली में घड़ी गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचे तो होमगार्ड ने कहा, “तहरीर लिखकर लाओ.” एसपी ने हेलमेट हटाया तो पुलिस वालों ने कहा, “सेल्यूट सर… आदेश करे.”
<p style=”text-align: justify;”>एसपी सूरज कुमार राय बागपत शहर की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए बिना वर्दी में ही बाइक पर निकले थे. सबसे पहले उन्होंने नगर पालिका के सामने जाकर अव्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन बैरियर पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला. इसके बाद शौकत मार्केट में नो एंट्री में कार और ई-रिक्शा दौड़ते देख एसपी दंग रह गए.
<h3 style=”text-align: justify;”>कोतवाली में होमगार्ड से बातचीत
<p style=”text-align: justify;”>एसपी ने यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह को अपनी बाइक पर पीछे बैठाकर अव्यवस्था दिखाई, लेकिन सतेंद्र सिंह बगले झांकते रहे. इसके बाद एसपी चंद कदम दूरी पर कोतवाली पहुंचे. वहां उन्हें होमगार्ड मिला. जब उन्होंने कहा कि उनकी घड़ी गायब हो गई, तो होमगार्ड ने कहा, “ऐसे कैसे घड़ी गायब हो सकती है, चलो ठीक है, तहरीर लिखवाकर आओ.”
<h3 style=”text-align: justify;”>सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सुधार
<p style=”text-align: justify;”>इतना सुनने के बाद एसपी ने हेलमेट हटाया, तो पुलिस वालों ने कहा, “जयहिंद सर… आदेश करे.” इसका असर यह हुआ कि व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. एसपी ने पुलिस को सुरक्षा में सुधार के निर्देश दिए. कोतवाली में एसपी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>बस्ती में बीजेपी पार्षद और पड़ोसियों में झगड़ा, आधा दर्जन लोग घायल, 8 गिरफ्तार
‘गठबंधन को किया जा रहा कमजोर’, बिहार चुनाव के बीच बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
‘गठबंधन को किया जा रहा कमजोर’, बिहार चुनाव के बीच बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव <p style=”text-align: justify;”>बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद गर्म होता जा रहा है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गठबंधन के फैसलों पर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि गठबंधन के वर्तमान हालात से इसे कमजोर किया जा रहा है और इसे वापस लाने की आवश्यकता है.
<p style=”text-align: justify;”>पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि अगर फैसले लेने का अधिकार उन्हें होता, तो शायद उन्हें एक भी सीट नहीं मिलती. उन्होंने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह एक अनुशासित और विचारधारा-आधारित पार्टी है. वहीं उन्होंने गठबंधन में टिकट वितरण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि 12 जगह पर दोहरे उम्मीदवारों को उतारना बिल्कुल गलत है और इससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>कांग्रेस का एससी-एसटी वर्गों पर फोकस- पप्पू यादव
<p style=”text-align: justify;”>सांसद ने कांग्रेस को जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तय करना चाहिए कि उसे किस तरह की रणनीति अपनानी है और किस तरह से गठबंधन को मजबूत रखना है. उन्होंने विशेष रूप से अति पिछड़ी जातियों और एससी-एसटी वर्गों पर फोकस करने की बात कही और कहा कि कांग्रेस ने इस दिशा में प्रयास किए हैं, लेकिन गठबंधन की गड़बड़ी इसे कमजोर कर रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>सुबह तक किया जा रहा सीटों का वितरण- पप्पू यादव
<p style=”text-align: justify;”>पप्पू यादव ने यह भी कहा कि सुबह तक सीटों का वितरण किया जा रहा है, और इसके पीछे की सच्चाई जनता के सामने होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन है जो गठबंधन को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उनके अनुसार, गठबंधन धर्म का पालन फिलहाल केवल कांग्रेस ही कर रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>आपसी मतभेदों की ओर इशारा कर रहा पप्पू यादव का बयान
<p style=”text-align: justify;”>राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पप्पू यादव का बयान महागठबंधन में चल रही सीट बंटवारे की अनबन और आपसी मतभेदों की ओर इशारा करता है. इससे स्पष्ट होता है कि चुनाव से पहले गठबंधन की रणनीति को लेकर अंदरूनी स्तर पर असंतोष है. उनका यह बयान चुनावी रणनीति और गठबंधन के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>पप्पू यादव की चेतावनी यह भी है कि अगर समय रहते गठबंधन को मजबूत नहीं किया गया, तो इसका नकारात्मक असर चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है. उन्होंने साफ कहा कि चुनाव में जीत के लिए केवल टिकट वितरण नहीं बल्कि गठबंधन की एकजुटता और विचारधारा का पालन भी जरूरी है.
Bihar Election 2025: ‘टिकट देने में जमीन और पैसे दोनों लिखवा लेते हैं’, बिहार चुनाव के बीच दिलीप जायसवाल का आरोप
Bihar Election 2025: ‘टिकट देने में जमीन और पैसे दोनों लिखवा लेते हैं’, बिहार चुनाव के बीच दिलीप जायसवाल का आरोप <p style=”text-align: justify;”>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन में चल रही अंदरूनी कलह को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है.
<p style=”text-align: justify;”>बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि, “एनडीए गठबंधन पांच पांडवों का चट्टानी एकता है. वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के अंदर सिर फुटव्वल हो रहा है. आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप हो रहा है. साथ ही राजद और कांग्रेस समेत सभी महागठबंधन दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में अपना समय बिता रहे हैं.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’जो सीटों का बंटवारा नहीं कर सकता, वह नहीं चला सकता सरकार'
<p style=”text-align: justify;”>दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि, “जनता देख रही है, मतदाता देख रहे हैं कि जो महागठबंधन सीटों का बंटवारा नहीं कर सकता, वह बिहार नहीं चला सकता. इसलिए मतदाताओं ने मन बना लिया है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनानी है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’टिकट देने में जमीन और पैसे दोनों लिखवा लेते है'
<p style=”text-align: justify;”>बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने यह कहा कि “…महागठबंधन में पैसे का खेल चल रहा है. बिहार के विकास के लिए टिकट बंटवारे में पैसे का खेल खेलने वालों से क्या उम्मीद की जा सकती है? नौकरी के नाम पर ज़मीन रजिस्ट्री कराने का तो इनका इतिहास रहा है, और आज ये टिकट के लिए पैसे और ज़मीन दोनों ले रहे हैं.”
<p style=”text-align: justify;”>महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच कांग्रेस और वीआईपी ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट देर रात जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने 6 और वीआईपी ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. आपको बता दें कि, बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. तो वहीं 14 नवंबर को मतगणना होनी है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: BJP नेता राजकुमार सिंह ने NDA के खिलाफ खोला मोर्चा, पूर्व मंत्री ने टिकट बंटवारे पर उठाए सवाल
<h3 style=”text-align: justify;”>’जो सीटों का बंटवारा नहीं कर सकता, वह नहीं चला सकता सरकार'
<h3 style=”text-align: justify;”>’टिकट देने में जमीन और पैसे दोनों लिखवा लेते है'
रोहतक में 3 बच्चों के पिता की हत्या:चचेरे भाई ने काटा गला; रात को 3 अस्पतालों में लेकर पहुंचे परिजन
रोहतक में 3 बच्चों के पिता की हत्या:चचेरे भाई ने काटा गला; रात को 3 अस्पतालों में लेकर पहुंचे परिजन रोहतक के ब्लॉक सांपला में देर रात को आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सांपला निवासी 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। रात करीब 9 बजे प्रदीप घर पर मौजूद था। रात को प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला। प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात करीब साढे 9 बजे उसके पास जेसीबी मशीन ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि उसके भाई की पवन ने तेजधार हथियार से गला काटकर घायल कर दिया है। जब तक प्रदीप को अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 3 अस्पतालों में प्रदीप को लेकर घूमते रहे परिजन संदीप ने बताया कि ताऊ के लड़के पवन ने उसके भाई प्रदीप का किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गला काट दिया था, जिसके कारण प्रदीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। दूसरे अस्पताल में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि आखिर में प्रदीप को लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सांपला निवासी प्रदीप 3 बच्चों का पिता था। प्रदीप के दो बेटी व एक ढाई महीने का बेटा है। बेटे के जन्म को लेकर घर में खुशियां छाई हुई थी, लेकिन दीवाली के मौके पर किसे पता था कि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाएगा। देर रात को हुई वारदात के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हमारी कोई दुश्मनी नहीं मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन के मन में ही खोट होगा। रात को जब फोन पर पवन ने प्रदीप को बुलाया तो यह कहा कि मिलने आ जा। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो आरोपी ही बता सकता है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को उन्हें एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बिहार सरकार में मंत्री बनना चाहते हैं ‘छोटे सरकार’, अनंत सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
बिहार सरकार में मंत्री बनना चाहते हैं ‘छोटे सरकार’, अनंत सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज <p style=”text-align: justify;”>बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ़ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले मुझें मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन तब मैंने इनकार कर दिया था. इस बार सोचूंगा. अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आगर आज लालू प्रसाद यादव नहीं रहेंगे तो उन्हें कोई नहीं जानेगा. उनका खुद का कोई वजूद नहीं है. यही नहीं उन्होंने वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी को अपने साथ आने की अपील की.
<p style=”text-align: justify;”>इसका साथ ही अनंत सिंह ने मोकामा से जीत का दावा करते हुए राजद प्रत्याशी को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि जनता का साथ हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम इस बार भी मोकामा विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराएंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>अगर जनता कहेगी कि मुझे मंत्री बनना चाहिए, तो मैं बनूंगा- अनंत सिंह
<p style=”text-align: justify;”>समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ़ की बोले- नीतीश कुमार पहले मुझे मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि मुझे वही चाहिए, जो जनता ने मुझे दिया है. इस बार मैं सोचूंगा, अगर जनता कहेगी कि मुझे मंत्री बनना चाहिए, तो मैं बनूंगा. जनता मुझसे प्रेम करती है और हम जनता से प्रेम करते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव अगर आज नहीं रहें, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता. उनकी कोई अपनी खूबी नहीं, बस लालू के बेटे होने की वजह से पहचान है. इसके साथ ही विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें मेरी पार्टी में आ जाना चाहिए. हमारी पार्टी सभी को इज्जत देती है और हम उन्हें स्वीकार करेंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>अनंत सिंह और वीणा देवी आमने-सामने
<p style=”text-align: justify;”>यहां बता दें कि मोकामा विधानसभा से बाहुबली अनंत सिंह के सामने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी सामने-सामने हैं. पिछले चुनाव में राजद की नीलम देवी जीतीं थीं,लेकिन फिर उन्होंने एनडीए को समर्थन दे दिया था. अब अनंत सिंह खुली चुनौती देते हुए कहा कि सूरजभान सिंह को आप लोग बड़ा चैलेंज बना रहे हैं, लेकिन मैं 20-25 साल से लड़ रहा हूं. वे हर बार हारे हैं और इस बार भी हारेंगे. अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें न तो बाहुबल का डर है और न ही चुनाव में हिंसा की आशंका. उन्होंने कहा कि मेरी नजर में ऐसी कोई बात नहीं है.
<h3 style=”text-align: justify;”>महागठबंधन पर निशाना 
<p style=”text-align: justify;”>चुनावी माहौल में राजद और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर तंज कसते हुए अनंत सिंह ने कहा कि सुनने में आया है कि सात जगहों पर दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं. इनकी साझेदारी टूट चुकी है. उन्होंने राजद द्वारा मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता. जब वहां कुछ है ही नहीं, तो देखने का क्या मतलब?
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने राजद पर जंगलराज लाने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि जंगलराज आए, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा. अनंत सिंह ने अपने और जनता के बीच गहरे रिश्ते को अपनी ताकत बताया. सिंह ने कहा कि हम जनता के साथ रहते हैं, यही वजह है कि जनता हमें इतना प्यार देती है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पीएम मोदी की तारीफ की 
<p style=”text-align: justify;”>प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वह अच्छे इंसान हैं और बिहार का विकास कर रहे हैं. पहले की अपेक्षा बिहार काफी बदल चुका है. तमाम सड़क और पुल बनाए गए हैं. पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
झज्जर में सुसाइड नोट लिखकर जिला पार्षद गायब:गांव से बाइक पर निकले, भाजपा नेताओं पर कमीशन मांगने का आरोप
झज्जर में सुसाइड नोट लिखकर जिला पार्षद गायब:गांव से बाइक पर निकले, भाजपा नेताओं पर कमीशन मांगने का आरोप हरियाणा के झज्जर में जिला पार्षद ने सुसाइड नोट लिख कर कई जिला पार्षदों और भाजपा नेताओं के पास भेज दिए और कल रविवार की सुबह से गायब हो गया है। सुसाइड नोट में भाजपा से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके व हाल ही जिला पार्षद चेयरमैन कप्तान बिरधाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव में रहने वाले वार्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा कल रविवार को घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पास पर्सनल वॉट्सऐप पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भेज दिया। वार्ड 15 के जिला पार्षद ने एसएचओ को सूचना दी वहीं वार्ड 15 से जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा ने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ बजे संजय का मैसेज आया था। जाे कि उसने दोपहर बाद करीब पौने तीन संजय के मैसेज को ओपन किया, तो उसमें सुसाइड नोट देख उसने साल्हावास थाने के एसएचओ हरेश कुमार को इसकी सूचना दी। भाजपा में पद पर रह चुके संजय जांगड़ा पार्षद संजय जांगड़ा भाजपा नेता हैं जो कि भाजपा में पद पर भी रह चुके हैं। संजय का मोबाइल एक दुकानदार से मिला है, जानकारी के अनुसार वह दुकान में रखे बैग में मोबाइल डाल कर चला गया। फिलहाल पुलिस ने संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरेश कुमार ने बताया कि संजय जांगड़ा के भाई बिने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं संजय के भाई बिने ने बताया कि कल रविवार को घर से करीब साढ़े 9 बजे गए थे, उसके बाद लौटकर ही नहीं आए। उसने बताया कि अभी संजय को ढूंढा जा रहा है।