पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ में दो दिन पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिम हरशवीर सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। जबकि एक करोड़ रुपए एचडीएफसी बैंक की तरफ से जीवन बीमा के तहत दिए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने हादसे में घायल हुए मनदीप सिंह के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी है सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि भवानीगढ़ के बालद कैंचियां के पास बीते दिन एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात SSF के कर्मचारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्मचारी हरशवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई और घायल कर्मचारी मनदीप सिंह जिनका इलाज चल रहा है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हरशवीर सिंह के परिवार के साथ दिल से संवेदना। सरकार की तरफ से सहायता राशि के रूप में 1 करोड़ रुपए परिवार को दिए जाएंगे और साथ ही HDFC बैंक की तरफ से भी जीवन बीमा के तहत 1 करोड़ रुपए अलग से दिए जाएंगे। सभी से अपील है कि घने कोहरे के कारण यात्रा करते समय सतर्क रहें, हर जान कीमती है, सड़कों पर सावधानी बरतें। पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ में दो दिन पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिम हरशवीर सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। जबकि एक करोड़ रुपए एचडीएफसी बैंक की तरफ से जीवन बीमा के तहत दिए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने हादसे में घायल हुए मनदीप सिंह के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी है सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि भवानीगढ़ के बालद कैंचियां के पास बीते दिन एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात SSF के कर्मचारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्मचारी हरशवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई और घायल कर्मचारी मनदीप सिंह जिनका इलाज चल रहा है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हरशवीर सिंह के परिवार के साथ दिल से संवेदना। सरकार की तरफ से सहायता राशि के रूप में 1 करोड़ रुपए परिवार को दिए जाएंगे और साथ ही HDFC बैंक की तरफ से भी जीवन बीमा के तहत 1 करोड़ रुपए अलग से दिए जाएंगे। सभी से अपील है कि घने कोहरे के कारण यात्रा करते समय सतर्क रहें, हर जान कीमती है, सड़कों पर सावधानी बरतें। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर में पुलिस-गैंगस्टर गौंडर के गुर्गों के बीच मुठभेड़:हथियार रिकवरी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई 1 जख्मी; 3 गिरफ्तार
जालंधर में पुलिस-गैंगस्टर गौंडर के गुर्गों के बीच मुठभेड़:हथियार रिकवरी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई 1 जख्मी; 3 गिरफ्तार पंजाब के जालंधर सिटी पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर विक्की गौंडर के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई है। घटना में एक गैंगस्टर जख्मी हुआ है। वहीं, उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर के पैर पर गली लगी है। पुलिस की ये मुठभेड़ थाना सदर के गांव जमशेर खेड़ा के पास आज सुबह करीब 10.10 बजे हुई। स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों तरफ से कुल 8 गोलियां चलाई गईं थी। जख्मी हुए गैंगस्टर की पहचान जमशेर खास के रहने वाले हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के 2 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनकी फिलहाल पुलिस ने पहचान उजागर नहीं की है। आरोपियों से पुलिस ने 4 अवैध हथियार और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। क्राइम सीन पर जांच के लिए मौके पर जालंधर पुलिस के कमिश्नर स्वपन शर्मा सहित अन्य कई उच्च अधिकारी पहुंच गए थे। एसीपी परमजीत सिंह ने कहा- स्पेशल सेल की टीम पर वेपन रिकवरी के लिए आरोपियों को लेकर आई थी। घटना में हरप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति जख्मी हुआ है। आरोपी के पैर पर गोली लगी हुआ है। गैंग के दो साथी रात में गिरफ्तार किया थे। हरप्रीत सिंह पर पहले से करीब 15 एफआईआर दर्ज हैं। हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी टीम जालंधर सिटी पुलिस के स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हरप्रीत खेड़ा को गिरफ्तार किया था। जिससे दो अवैध हथियार बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। जिनकी पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपियों ने जमशेर खास के गांव खेड़ा में एक जगह पर अवैध हथियार छिपा रखे हैं। इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा- सूचना के आधार पर आज सुबह 10 बजे हमारी दस लोगों की टीम रेड के लिए पहुंची थी। आरोपी हरप्रीत जब हथियार रिकवरी के लिए लेकर क्राइम सीन पर पहुंचा तो वहां पर पहले ही आरोपियों के हथियार लोड पड़े हुए थे। हरप्रीत ने हथियार उठकर पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसके बाद किसी तरह मौके पर मुलाजिमों ने अपनी जान बचाई। इंचार्ज बोले- जवाबी कार्रवाई में हरप्रीत सिंह को लगी गोली इंचार्ज जसपाल ने कहा- फिर पुलिस ने सारा ऑपरेशन शुरू किया और जवाबी कार्रवाई की। जिसमें हरप्रीत को गोली लगी और 2 अवैध हथियार क्राइम सीन से बरामद किए गए। पिछले कुछ दिनों से आरोपी पुलिस की रिमांड पर थे। फिलहाल मामले में पुलिस एक और एफआईआर दर्ज करने जा रही है। जिसमें पुलिस पर हमले की धारा जोड़ी जाएगी। वहीं, पूछताछ में पता चला है कि उक्त हथियारों से आरोपियों ने अपने राइवल गैंग के गुर्गों को टारगेट करना था। साथ ही कुछ वारदातों को भी अंजाम देना था। फिलहाल आरोपियों के आगे की वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। जबरन वसूली, डकैती सहित अन्य मामले में आरोपी पर दर्ज प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में जबरन वसूली, डकैती, ड्रग्स तस्करी और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और कुछ में होनी बाकी थी। आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों को हथियार भी मुहैया करवाने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी हैं। जिनसे कुल 100 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। ये एनकाउंटर स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया है। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पंजाब में न्यू ईयर पार्टी में बम ब्लास्ट की धमकी:अरबी भाषा की चिट्ठी मिली, लिखा- खुदा महान है, खुला चैलेंज, धमाका कराएंगे
पंजाब में न्यू ईयर पार्टी में बम ब्लास्ट की धमकी:अरबी भाषा की चिट्ठी मिली, लिखा- खुदा महान है, खुला चैलेंज, धमाका कराएंगे पंजाब के सबसे बड़े वाटर पार्क में से एक जालंधर के वंडरलैंड को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक मीडिया संस्थान को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आज यानी 31 दिसंबर की रात को वंडरलैंड में होने वाली पार्टी में हम ब्लास्ट करेंगे। साथ ही लेटर में जालंधर प्रशासन को खुला चैलेंज किया गया है। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा है कि यह सब बातें अफवाह हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जबकि, वंडरलैंड में सुबह से ही पुलिस चेकिंग कर रही है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर रखी गई पार्टी
जालंधर के सबसे चर्चित वाटर पार्क में आज न्यू ईयर सेलिब्रेशन का इवेंट रखा गया है। वंडरलैंड ने इस इवेंट का नाम “द ग्रांड बॉलरूम अफेयर” रखा है। रात 8 बजे यह पार्टी शुरू हो जाएगी और रात करीब 12 बजे तक चलेगी। इसे लेकर काफी समय से शहर के लोगों में उत्साह है। वंडरलैंड में होने वाला यह इवेंट शहर का सबसे बड़ा इवेंट है, जहां शहर के प्रमुख लोग और उनके परिवार आने वाले हैं। वहीं, शहर का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला इवेंट भी वंडरलैंड में ही होने जा रहा है। ऐसे में धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी:कल हो सकता है कैबिनेट में विस्तार, नए चेहरों को मिल सकती है जगह
पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी:कल हो सकता है कैबिनेट में विस्तार, नए चेहरों को मिल सकती है जगह पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, कल शाम मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में गवर्नर हाउस से अनुमति भी मांगी गई है। हालांकि अभी तक पार्टी नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चार मंत्रियों का हटना भी तय माना जा रहा है। जबकि पांच नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। वहीं, जिन लोगों मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है, उनको लेकर विधायकों को फोन जा रहे हैं। जालंधर वेस्ट के विधायक मोहिंदर भगत ने बताया कि उन्हें सीएम की कॉल आ गई है। वह कल 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे है। लंबे समय से चल रही थी फेरबदल की चर्चाएं लंबे समय से चर्चा थी कि पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। क्योंकि कुछ समय पहले हुए लोकसभा चुनाव में बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर सांसद बन गए हैं। उन्होंने अपने पत्र के साथ इस्तीफा दे दिया था। वह सरकार में खेल मंत्री समेत कई पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में अब उनकी जगह मंत्रिमंडल में नया चेहरा शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा चार और मंत्री बनाए जा सकते हैं। इन विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी सूत्रों के मुबाबिक कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जोड़माजरा और अनमोल गगनमान की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है। जबकि कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ रवजोत सिंह, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को शामिल किया जा सकता है। चौथी बार होने जा रहा है फेरबदल पंजाब सरकार के तीन महीने के कार्यकाल में यह चौथी बार फेबरबदल होने जा रहा है अभी तक मंत्रिमंडल में सीएम भगवंत मान समेत 15 मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं।