पेरिस से लौटे भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने का दावा, ₹50 हजार के चालान पर AAP ने उठाए सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विदेश यात्रा से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे तक रोके जाने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि पेरिस से भारत लौटने पर मान को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और इस दौरान उनका 50 हजार रुपये का चालान भी काटा गया। पार्टी के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई के पीछे ऊपर से दबाव होने की बात कही। हालांकि, मुख्यमंत्री को किस वजह से रोका गया और चालान किस नियम के उल्लंघन के लिए जारी किया गया, इस बारे में पार्टी…
