मानसून सत्र पर अभय चौटाला का हमला, बोले- विपक्ष की आवाज दबाने के लिए बुलाया गया था सदन
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र को लेकर सरकार और विधानसभा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चौटाला ने आरोप लगाया कि सत्र के दौरान विधायकों को जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। उन्होंने सदन की कार्यवाही को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ऐसा सत्र बताया, जिसमें विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर नहीं मिला। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभय चौटाला ने मानसून सत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त…
