कृषि विकास को मिलेगी रफ्तार, छोटे और सीमांत किसानों पर रहेगा जोर
हिमाचल प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 64.82 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। यह राशि कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध कराई गई है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार वित्तीय और तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र से जारी 64.82 करोड़ रुपये की राशि में राष्ट्रीय कृषि विकास…
