वट सावित्री व्रत 2026: अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना रहेगा बेहद शुभ, दोपहर 12:45 तक खास संयोग
ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाएं हर साल वट सावित्री व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु व सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। साल 2026 में यह व्रत 16 मई, शनिवार को मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार वट सावित्री व्रत के दिन शनि जयंती का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस पर्व का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। अमावस्या तिथि 15 मई की दोपहर से शुरू होकर 16 मई की शाम तक रहने वाली है। सुबह का समय पूजा के लिए सबसे फलदायी धार्मिक मान्यताओं…
