6 महीने तक के बच्चों के फूड में चीनी मिलाने पर लग सकती है रोक, FSSAI ने जारी किया नया प्रस्ताव
छोटे बच्चों को शुरुआती उम्र में बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और उनके खान-पान से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को कम करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक अहम कदम उठाया है। खाद्य नियामक ने छह महीने तक के शिशुओं के लिए तैयार किए जाने वाले पोषण उत्पादों में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। इसका मकसद शिशुओं के लिए बनने वाले खाद्य पदार्थों की पोषण गुणवत्ता को बेहतर बनाना और उन्हें कम उम्र में अतिरिक्त शर्करा के सेवन से बचाना है। यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है और इसे अंतिम…
