25 के बाद दोस्तियां क्यों पड़ने लगती हैं फीकी? जानिए क्यों इस उम्र में नए रिश्ते बनाना हो जाता है सबसे कठिन
हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा दौर जरूर आता है जब दोस्तों की लंबी लिस्ट धीरे-धीरे छोटी होने लगती है। स्कूल और कॉलेज में जिन लोगों के बिना दिन अधूरा लगता था, वही दोस्त समय के साथ जिंदगी से दूर होते चले जाते हैं। कुछ लोग नौकरी के कारण अलग शहरों में बस जाते हैं, कुछ शादी और परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाते हैं, जबकि कुछ रिश्ते बिना किसी बड़े झगड़े के भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। खासतौर पर 25 साल की उम्र के आसपास यह बदलाव सबसे ज्यादा महसूस होता है। यही वजह है कि…
