यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई हलचल, 24 घंटे में बिके 2.53 लाख टिकट; रिलीज से पहले ₹18 करोड़ पार

साउथ सुपरस्टार यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाने लगी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। बुकिंग शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर ही फिल्म के करीब 2.53 लाख टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों से फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो प्री-रिलीज कलेक्शन करीब ₹18.28 करोड़ तक पहुंच गया है। यश के फैंस के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि अभिनेता लंबे समय…