UNSC में भारत का कड़ा रुख, अफगानिस्तान में हिंसा और व्यापारिक बाधाओं पर पाकिस्तान को घेरा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर हुई महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान की नीतियों और सैन्य गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर अफगानिस्तान में आम नागरिकों को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाइयों ने अफगान जनता के लिए नई परेशानियां खड़ी कर दी हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को भी प्रभावित किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा कि अफगानिस्तान…