अफगानिस्तान में शुरू होने जा रही IPL जैसी टी-20 लीग, 27 दिसंबर से होगा पहला सीजन; तीन फ्रेंचाइजी का ऐलान
अफगानिस्तान क्रिकेट अब घरेलू टी-20 क्रिकेट को एक नई ऊंचाई देने की तैयारी में है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने देश में अपनी नई टी-20 प्रतियोगिता अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस लीग को भारतीय क्रिकेट की मशहूर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। APL का पहला सीजन 27 दिसंबर से शुरू होगा, जिससे अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को पहली बार अपने देश में एक बड़े फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 टूर्नामेंट का रोमांच देखने को मिलेगा। लीग से जुड़ी शुरुआती जानकारी दुबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान…
