ऑनलाइन चैट में बनते हैं परफेक्ट पार्टनर, लेकिन आमने-सामने आते ही खुल जाती है पोल! AI के सहारे चल रहा डेटिंग का नया खेल

आज के डिजिटल दौर में किसी से दोस्ती करना या रिश्ते की शुरुआत करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया ने लोगों को घर बैठे नए लोगों से जुड़ने का मौका दिया है। बातचीत की शुरुआत एक छोटे से मैसेज से होती है और धीरे-धीरे घंटों तक चैटिंग चलने लगती है। कई बार सामने वाले के जवाब इतने शानदार होते हैं कि पहली ही बातचीत में एक खास जुड़ाव महसूस होने लगता है। कोई मजेदार अंदाज में बात करता है, तो कोई हर सवाल का ऐसा जवाब देता है कि बातचीत खत्म करने…