युद्ध के मैदान में AI का बढ़ता दखल: क्या मशीनें तय करेंगी किसकी जान बचेगी और किसकी जाएगी?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने दुनिया में काम करने के तरीकों को तेजी से बदलना शुरू कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार, सुरक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। यहां तक कि अब युद्ध के मैदान में भी AI की भूमिका पहले के मुकाबले काफी अहम होती जा रही है। ड्रोन से निगरानी करने, दुश्मन के ठिकानों का पता लगाने और सैन्य गतिविधियों का विश्लेषण करने तक में इस तकनीक की मदद ली जा रही है। लेकिन जैसे-जैसे युद्ध में मशीनों की भागीदारी बढ़ रही है, वैसे-वैसे एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है।…
