राज्यसभा सांसदों को नई जिम्मेदारियां, AIIMS से लेकर कई अहम संस्थानों में मिली जगह

राज्यसभा के कई सांसदों को अब स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उच्च सदन के कुल दस सदस्यों को देश के अलग-अलग वैधानिक निकायों और संस्थानों के बोर्ड में सदस्य के तौर पर चुना गया है। इनमें देश के विभिन्न हिस्सों में संचालित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS भी शामिल हैं। सांसदों को मिली ये जिम्मेदारियां संबंधित संस्थानों के कामकाज, नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ाएंगी। राज्यसभा सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन पदों के लिए चुनाव कराया गया, उनके लिए…