पटाखों से जलने पर घरेलू नुस्खे पड़ सकते हैं भारी, घाव पर तुरंत क्या करना चाहिए
दिवाली पर रोशनी, सजावट और आतिशबाजी के बीच छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। त्योहार के दौरान पटाखे जलाते समय हाथ, उंगलियों, चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में जलने की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार मामूली समझकर की गई चोट भी गंभीर रूप ले लेती है। खासतौर पर परेशानी तब बढ़ जाती है, जब लोग जलने के तुरंत बाद सही प्राथमिक उपचार करने के बजाय घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। किसी के कहने पर जली हुई त्वचा पर टूथपेस्ट लगा दिया जाता है तो कोई घी, तेल, मक्खन या हल्दी का इस्तेमाल करता है।…
