अमेरिका-चीन की चिप जंग में फंसी AI इंडस्ट्री, भारत के टेक सेक्टर पर भी मंडराए 5 बड़े खतरे
दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस अब सिर्फ तकनीक और कारोबार तक सीमित नहीं रह गई है। इसमें अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने सेमीकंडक्टर उद्योग को भी भू-राजनीतिक तनाव का बड़ा हिस्सा बना दिया है। इस बीच अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया से जुड़े विवाद ने वैश्विक टेक बाजार में नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। कंपनी के चीन के साथ कारोबार, एडवांस्ड चिप्स की सप्लाई और कुछ कथित कारोबारी गतिविधियों को लेकर उठे सवालों का असर आने वाले समय में कई देशों पर पड़ सकता है। इस घटनाक्रम पर भारत की भी नजर है, क्योंकि देश…
