एअर इंडिया को घाटे से उबारने के लिए टाटा ग्रुप का बड़ा एक्शन, खर्चों पर लगाम लगाने की तैयारी; बोर्ड बैठक में बनेगी नई रणनीति

देश की प्रमुख विमानन कंपनियों में शामिल एअर इंडिया इस समय बड़े वित्तीय संकट से गुजर रही है। कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच अब टाटा ग्रुप ने एयरलाइन की स्थिति सुधारने के लिए अपनी निगरानी बढ़ा दी है। कंपनी के कामकाज से लेकर खर्चों और भविष्य की योजनाओं तक की समीक्षा की जा रही है। इसी सिलसिले में टाटा ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया के मुख्यालय का दौरा किया और वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरे में…