दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए कितने तैयार हैं राज्य? CAQM रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही इसे नियंत्रित करने के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा शुरू हो गई है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में प्रदूषण रोकने के लिए निर्धारित उपायों की प्रगति का आकलन किया है. अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों पर आधारित समीक्षा में कई ऐसे क्षेत्र सामने आए हैं, जहां योजनाएं तो बनाई गईं, लेकिन जमीन पर उनकी रफ्तार काफी धीमी रही. सड़क की धूल, कचरे का निस्तारण, औद्योगिक निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था और पराली प्रबंधन जैसे मुद्दों पर कई राज्यों का प्रदर्शन…