नाइजीरिया में 32 लोगों से भरा सैन्य विमान नदी किनारे क्रैश, रेस्क्यू टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी
नाइजीरिया में सोमवार सुबह एक सैन्य विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। दक्षिणी नाइजीरिया के ओंडो राज्य में 32 लोगों को लेकर जा रहा सैन्य विमान अचानक रडार से गायब हो गया और कुछ समय बाद नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त मिला। विमान में 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य मौजूद थे। हादसा इग्बोकोंडा शहर के आसपास हुआ, जो नदी के किनारे बसा इलाका है। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और पानी तथा आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हादसे में कितने लोगों की मौत या कितने लोग घायल…
