हवाई सफर में मोबाइल नेटवर्क से क्यों बनाई जाती है दूरी? जानिए फ्लाइट मोड के पीछे छिपी सुरक्षा की पूरी वजह
हवाई जहाज में सफर करने वाले लगभग सभी यात्रियों ने एक बात जरूर नोटिस की होगी। विमान के उड़ान भरने से पहले ही केबिन क्रू की ओर से अनाउंसमेंट किया जाता है कि सभी यात्री अपने मोबाइल फोन को एयरप्लेन मोड पर कर लें। कुछ एयरलाइंस तो यात्रियों को फोन बंद रखने की सलाह भी देती हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान को एक छोटे से स्मार्टफोन से क्या परेशानी हो सकती है? क्या वाकई मोबाइल का सिग्नल किसी विमान की उड़ान को प्रभावित कर सकता है? आज के दौर में…
