एयरपोर्ट का नाम बदलने का अधिकार किसके पास? विधानसभा से केंद्र सरकार तक ऐसे पूरी होती है प्रक्रिया, जानें किन हवाई अड्डों के बदले नाम

देश में किसी हवाई अड्डे का नाम बदलने का फैसला सिर्फ सरकार की घोषणा तक सीमित नहीं होता। इसके पीछे प्रशासनिक मंजूरी, संबंधित विभागों की राय और सरकारी स्तर पर औपचारिक प्रक्रिया जैसी कई अहम कड़ियां जुड़ी होती हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने को लेकर चर्चा तेज हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक के बाद सामने आए इस फैसले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किसी एयरपोर्ट का नाम तय करने या उसे बदलने का अधिकार…