दिल्ली में सर्दियां शुरू होते ही जहरीली क्यों हो जाती है हवा?, ये 5 कारण बढ़ाते हैं संकट
दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों की शुरुआत होते ही एक बार फिर वायु प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ाने लगता है। अक्टूबर के आखिरी दिनों से लेकर नवंबर और दिसंबर तक राजधानी की हवा में धुएं और धुंध का असर साफ दिखाई देने लगता है। सुबह घर से बाहर निकलने पर आसमान में धुंध की मोटी परत नजर आती है। सड़कों पर चलने वाले लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगती है। कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि खुले में व्यायाम करना और बच्चों को बाहर खेलने भेजना भी जोखिम भरा…
