जमानत के बाद मजीठिया का पहला संदेश: बोले- सच को दबाया जा सकता है, हराया नहीं
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अदालत से जमानत मिलने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताया है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और लगातार चुनौतियों के बावजूद उनका विश्वास कभी नहीं डगमगाया, क्योंकि उन्हें न्याय व्यवस्था और सच्चाई की ताकत पर पूरा भरोसा था। मजीठिया ने कहा कि कई बार परिस्थितियां ऐसी बनाई जाती हैं कि सच को दबा दिया जाए, लेकिन इतिहास गवाह है कि सच्चाई को लंबे समय तक रोका नहीं जा सकता। उन्होंने अदालत से मिली राहत…
