भारत ने LPG सप्लाई में घटाई खाड़ी देशों पर निर्भरता, अल्जीरिया से इंडियन ऑयल की बड़ी डील; 2027 से हर महीने आएगी 55 हजार टन तक गैस

भारत ने अपनी रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई को ज्यादा सुरक्षित और विविध बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अल्जीरिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी सोनाट्रैक के साथ वर्ष 2027 के लिए LPG आयात समझौता किया है। इस करार के तहत भारत को हर महीने बड़ी मात्रा में LPG की आपूर्ति की जाएगी। इसका सबसे बड़ा मकसद भारत की उन देशों पर निर्भरता कम करना है, जहां से फिलहाल बड़ी मात्रा में LPG आयात की जाती है। नए समझौते के तहत इंडियन ऑयल को अल्जीरिया से हर महीने करीब 45,000 से 55,000…