लालबागचा राजा के दर पहुंचे रणवीर सिंह, 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद का लिया संकल्प; रणबीर-आलिया भी जुड़े

मुंबई में गणेश उत्सव के बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी पहल का हिस्सा बनने का ऐलान किया है। गुरुवार को अभिनेता ने लालबागचा राजा के दर्शन किए और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रणवीर ने अपने परिवार के लिए भी बप्पा से आशीर्वाद मांगा। रणवीर सिंह के अलावा अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस पहल से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों के नवीनीकरण और उन्हें बेहतर बनाने के लिए…

रणबीर-आलिया और विक्की की ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट तय, 2027 में बड़े पर्दे पर दिखेगा भंसाली का भव्य अंदाज

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का इंतजार दर्शकों को हमेशा रहता है। उनकी फिल्मों में कहानी, किरदार, संगीत और विजुअल्स का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो उन्हें बाकी फिल्मों से अलग बनाता है। अब भंसाली की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ‘लव एंड वॉर’ को लेकर घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।…

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर सेंसर बोर्ड की सख्ती, रिलीज से पहले बदले गए कई सीन; हिंसा और आपत्तिजनक शब्दों पर चली कैंची

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी पहली बार एक बड़े एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म यश राज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और लंबे समय से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बना हुआ है। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज से पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जहां बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण बदलाव करने के निर्देश दिए। फिल्म को आखिरकार UA 16+ श्रेणी का प्रमाणपत्र मिल गया है, लेकिन…

‘अल्फा’ का टीज़र आया सामने: आलिया का दमदार मिशन, बॉबी की रहस्यमयी भूमिका और शरवरी की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। फिल्म का पहला टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई। खास बात यह रही कि टीज़र में आलिया भट्ट और बॉबी देओल की दमदार मौजूदगी देखने को मिली, लेकिन फिल्म की दूसरी प्रमुख अभिनेत्री शरवरी वाघ नज़र नहीं आईं। यही वजह है कि टीज़र देखने के बाद फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा शरवरी की अनुपस्थिति को लेकर हो रही है। ‘अल्फा’ को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित स्पाई फिल्म माना जा रहा है। इससे पहले…

‘अल्फा’ में होगा बड़ा ट्विस्ट! आलिया भट्ट की फिल्म नहीं अपनाएगी स्पाई यूनिवर्स का पुराना ट्रैक

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसमें पहली बार स्पाई यूनिवर्स की कहानी को महिला किरदारों के केंद्र में रखकर आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, जिससे यह प्रोजेक्ट पहले से ही बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुका है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स और अटकलें सामने आती रही हैं। सोशल मीडिया…