नवंबर में बढ़ने लगी छींक और नाक बंद होने की समस्या, कहीं आपको भी तो नहीं है विंटर एलर्जी? जानें बचाव के उपाय

नवंबर का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगती है, जबकि दिन में तापमान कुछ ज्यादा रहता है। मौसम का यही उतार-चढ़ाव कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। खासकर उन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है, जिन्हें धूल, मिट्टी या बदलते मौसम से एलर्जी होती है। ऐसे में सुबह उठते ही लगातार छींक आना, नाक बंद होना, गले में खराश और आंखों से पानी आने जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। अक्सर लोग इन लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन…