अब स्टार्टअप और प्राइवेट फंड्स में भी निवेश होगा PF का पैसा! EPFO की नई योजना से 30 करोड़ कर्मचारियों को मिल सकता है ज्यादा ब्याज

देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब पारंपरिक निवेश विकल्पों से आगे बढ़कर स्टार्टअप्स और वैकल्पिक निवेश फंड (AIFs) में भी पैसा लगाने की तैयारी कर रहा है। इस योजना का मकसद रिटायरमेंट के लिए जमा होने वाली रकम पर बेहतर रिटर्न हासिल करना है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो भविष्य में EPFO के निवेश का दायरा पहले से काफी व्यापक हो सकता है। इसका संभावित फायदा उन करीब 30 करोड़ सदस्यों को मिल सकता है, जिनकी बचत का प्रबंधन…