माता-पिता की इन बदली आदतों को सिर्फ बुढ़ापे का असर न समझें, डिमेंशिया का हो सकता है शुरुआती संकेत
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है। याददाश्त पहले जैसी तेज न रहना, किसी चीज को थोड़ी देर से याद करना या कभी-कभार सामान रखकर भूल जाना आम बात हो सकती है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब बदलाव केवल भूलने तक सीमित न रहकर रोजमर्रा के काम, व्यवहार, बातचीत और फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित करने लगें। ऐसे संकेतों को परिवार के लोग अक्सर बढ़ती उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यही वह जगह है जहां परिवार को थोड़ा ज्यादा सजग होने की जरूरत होती है। फोर्टिस अस्पताल,…
