हरिद्वार में 2027 में फिर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, अर्धकुंभ के 10 बड़े स्नान पर्वों की तारीखें जानें; कब मिलेगा अमृत स्नान का अवसर?

प्रयागराज में साल 2025 में आयोजित महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद अब देशभर के श्रद्धालुओं की निगाहें उत्तराखंड के हरिद्वार पर टिक गई हैं। गंगा किनारे बसे इस प्राचीन तीर्थनगरी में साल 2027 में अर्धकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु-संत, अखाड़े, तीर्थयात्री और लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। गंगा के घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे और विशेष तिथियों पर पवित्र स्नान के लिए भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। हिंदू धर्म में कुंभ और अर्धकुंभ का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इन आयोजनों के दौरान गंगा…