थिएटर में डोरेमोन का जलवा, पहले वीकेंड में करोड़ों की कमाई; बड़ी फिल्मों के बीच भी कायम रखा क्रेज
डोरेमोन सिर्फ बच्चों का पसंदीदा कार्टून नहीं है, बल्कि भारत में इसकी लोकप्रियता कई पीढ़ियों से बनी हुई है। टीवी पर नोबिता और उसके दोस्तों की कहानी देखने वाले दर्शकों के लिए डोरेमोन से जुड़ी फिल्म सिनेमाघरों में देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है। यही वजह है कि बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ‘डोरेमोन: कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती दिखाई दे रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि डोरेमोन की लोकप्रियता आज भी बरकरार…
