गंभीर बीमारी में NPS से राहत: अब बीच में बंद कर सकेंगे एन्युइटी पॉलिसी, PFRDA ने बदले नियम
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े करोड़ों निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने एन्युइटी पॉलिसी से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। नए फैसले के तहत अब कुछ विशेष परिस्थितियों में पॉलिसीधारक अपनी एन्युइटी योजना को बीच में बंद कर जमा राशि निकाल सकेंगे। PFRDA की ओर से 14 मई को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि यदि एन्युइटी लेने वाले व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी हो जाती है, तो ऐसे मामलों में पॉलिसी सरेंडर की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए…
