एंटीबायोटिक्स का असर घटा, ICMR की स्टडी में चौंकाने वाले आंकड़े; रेजिस्टेंट बैक्टीरिया से मौत का खतरा ज्यादा

भारत में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस यानी AMR तेजी से गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। इसका मतलब है कि कुछ बैक्टीरिया उन एंटीबायोटिक्स के असर को भी झेलने लगे हैं, जो पहले गंभीर संक्रमण के इलाज में प्रभावी मानी जाती थीं। अब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक बड़ी स्टडी ने इस समस्या के खतरनाक असर को आंकड़ों के साथ सामने रखा है। देश के 20 बड़े अस्पतालों से जुटाए गए करीब 1.6 लाख मरीजों के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया कि एंटीबायोटिक-रेजिस्टेंट बैक्टीरिया से संक्रमित मरीजों में मृत्यु का जोखिम सामान्य बैक्टीरियल संक्रमण की तुलना में…