1984 के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार ने क्या किया था? जानिए दिल्ली के किन इलाकों में हिंसा के मामले, कौन-कौन से केस चले और क्या सजा मिली?

कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार के निधन के बाद 1984 के सिख विरोधी दंगों की घटनाएं एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय तक चले इन मामलों में सज्जन कुमार का नाम सबसे प्रमुख आरोपियों में रहा। दंगों के कई दशक बाद अदालतों में चली सुनवाई के दौरान कुछ मामलों में उन्हें दोषी ठहराया गया, जबकि कुछ में उन्हें राहत भी मिली। जेल में सजा काटते समय तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 1984 की हिंसा से जुड़े मामलों में सज्जन कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कई…