भारत को मिला 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर, मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में लहराया परचम; पिता से सीखी थी खेल की पहली चाल
भारत ने शतरंज की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी अनुज श्रीवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया है। फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप में खिताब जीतने के साथ ही अनुज ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। 8 नवंबर को टूर्नामेंट के समापन पर उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय शतरंज जगत में खुशी की लहर पैदा कर दी। महज 22 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने वाले अनुज मध्य प्रदेश के पहले ऐसे खिलाड़ी…
