जहरीली हवा से बचने के लिए सिर्फ मास्क काफी नहीं! AQI बढ़ने पर इन 5 आदतों को तुरंत बदलें, वरना फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हवा में घुले प्रदूषक धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा PM2.5 और PM10 कणों की होती है। ये इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। खासतौर पर PM2.5 के कण फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं और कुछ…