इजराइल की सत्ता में बड़े बदलाव के संकेत: आइजेनकोट को 67 सांसदों का साथ, नेतन्याहू बहुमत की दौड़ में पिछड़े
इजराइल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। लंबे समय से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू के सामने अब विपक्ष ने मजबूत चुनौती खड़ी कर दी है। पूर्व सेना प्रमुख और विपक्ष के प्रमुख चेहरे गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। अरब राजनीतिक दलों के समर्थन के बाद उनके पक्ष में सांसदों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। यह आंकड़ा संसद में बहुमत हासिल करने के लिए जरूरी संख्या से छह अधिक है। दूसरी ओर नेतन्याहू के साथ खड़े सांसदों की संख्या घटकर केवल 46…
