ए.आर. रहमान के बेटे आमीन की कार की कैब से टक्कर, हादसे में आई चोटें
म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के बेटे ए.आर. आमीन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। आमीन सोमवार तड़के चेन्नई में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त आमीन अपने एक दोस्त के साथ कार में सफर कर रहे थे। अचानक रास्ते में आई एक कैब से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आमीन और उनके दोस्त को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं…
