बांग्लादेश में सियासी टकराव ने पकड़ा हिंसक रूप, सड़कों से रेलवे तक मची आगजनी; हसीना की वापसी बनी नए संकट की वजह
बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक घटनाओं के दौर से गुजरता दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी को लेकर किए गए ऐलान के बाद कई इलाकों में तनाव बढ़ गया है। राजधानी ढाका से लेकर अलग-अलग जिलों तक आगजनी, बम धमाकों और सड़क जाम की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि आम लोगों के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन और सरकारी संपत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर के बीच बांग्लादेश के कम से कम 21 जिलों में…
