सर्दियों में क्यों अकड़ने लगते हैं घुटने और जोड़? दर्द से बचने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में करें ये बदलाव, मिलेगी राहत

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को घुटनों, कमर, कंधों और हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। सुबह बिस्तर से उठते समय घुटनों में अकड़न महसूस होना, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होना या कुछ देर बैठने के बाद दोबारा चलने में तकलीफ होना ऐसी समस्याएं हैं, जो ठंड के दिनों में ज्यादा परेशान कर सकती हैं। खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका अधिक सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग इस परेशानी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़ों का सहारा लेते…

लगातार कमर दर्द को न समझें मामूली परेशानी, एक्सियल अर्थराइटिस रीढ़ की लचक कर सकता है खत्म

कमर में दर्द होना आम बात माना जाता है। लंबे समय तक बैठकर काम करने, गलत तरीके से उठने-बैठने, ज्यादा वजन उठाने या मांसपेशियों पर दबाव पड़ने से भी पीठ में दर्द हो सकता है। यही वजह है कि बहुत से लोग लगातार बने रहने वाले कमर दर्द को भी सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर कमर दर्द का कारण मांसपेशियों की थकान या खराब पोस्चर नहीं होता। कई बार इसके पीछे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी एक गंभीर सूजन वाली बीमारी भी हो सकती है, जिसे एक्सियल स्पॉन्डायलोआर्थराइटिस कहा जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे रीढ़…