मुश्किल दौर में शाहरुख खान ने बढ़ाया शरद कपूर का हौसला, फोन कर दिया मदद का भरोसा; जल्द आर्यन खान से भी होगी मुलाकात

बॉलीवुड में कई बार पुराने रिश्ते मुश्किल वक्त में किसी कलाकार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेता शरद कपूर के साथ देखने को मिल रहा है। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने की कोशिश कर रहे शरद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी सामने रखी थी। उन्होंने बॉलीवुड के लोगों से काम देने की अपील की थी। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद फिल्म जगत के कई सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का…