अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत, अफगानिस्तान के गेंदबाजों से होगी कड़ी टक्कर

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय युवा टीम के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 12 नवंबर को भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच होने वाला यह मुकाबला फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम है। भारतीय टीम जहां अपनी मजबूत बल्लेबाजी और पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत का दावा पेश करेगी, वहीं अफगानिस्तान की टीम अपने बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के सहारे भारत को रोकने की कोशिश करेगी। यह मुकाबला ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर…