आश्विन मास में त्योहारों की लंबी श्रृंखला, नवरात्रि-दशहरा से लेकर शरद पूर्णिमा तक जानें पूरी तारीखें
हिंदू पंचांग में आश्विन मास का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस महीने में पितरों के लिए किए जाने वाले श्राद्ध कर्म से लेकर देवी आराधना, नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व आते हैं। वर्ष 2026 में आश्विन मास का समापन 26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के साथ होगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे। हालांकि इस बार कुछ पर्वों की तारीख को लेकर पंचांगों में अंतर दिखाई दे रहा है। खास तौर पर दुर्गा नवमी और विजयादशमी को लेकर अलग-अलग पंचांगों में अलग तारीखें बताई गई हैं। ऐसे में श्रद्धालु अपने क्षेत्र में प्रचलित…
